TATA Harrier EV बन गई भारत की सबसे सुरक्षित कार, महिंद्र XEV को छोड़ा पीछे

Bharat-NCAP क्रैश टेस्ट में TATA Harrier EV ने हासिल किया फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग, महिंद्रा XEV 9e के बराबर मिले पॉइंट ।

टाटा मोटर्स की हैरियर इलेक्ट्रिकल व्हीकल ने भारत एनसीएपी में किए गए क्रैश टेस्ट में फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है| और यह इसके सभी वेरिएंट्स पर लागू होगी| टाटा मोटर्स की Harrier Electrical Car और महिंद्रा XEV 9e, दोनों ही भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट में बराबर प्वाइंट हासिल किए हैं|

TATA Harrier EV 2 जून को लॉन्च हुई थी जबकि महिंद्रा की इलेक्ट्रिकल व्हीकल 9e जनवरी में लांच हुई थी | जनवरी में भारत NCAP टेस्ट में महिंद्रा की इस car को एडल्ट सेफ्टी (Adult Safety) के लिए 32 में से 32 नंबर मिले थे| और चाइल्ड सेफ्टी (Child Safety) के लिए 49 पॉइंट में से 45 प्वाइंट मिले थे |  इसी प्रकार 24 जून को भारत NCAP Crash Test में टाटा मोटर्स की Harrier EV को एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 32 नंबर मिले हैं और चाइल्ड सेफ्टी में 45 पॉइंट मिले हैं | इस प्रकार टाटा हैरियर EV भारत की सबसे सुरक्षित कार बन गई है|

Bharat NCAP क्या है?

Bharat NCAP का फुल फॉर्म भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (New Car Assessment Program)होता है| इसे भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पेश किया है| इस टेस्ट के द्वारा किसी भी गाड़ी का स्टार रेटिंग चेक किया जाता है| यानी की किसी भी प्रकार की टकराव की स्थिति में कौन सा वहीकल ज्यादा सुरक्षित होता है|

 TATA Harrier EV

इसका मतलब यह है कि जिस कार की स्टार रेटिंग ज्यादा है, वह सबसे सुरक्षित मानी जाती है| इसी प्रकार इस टेस्ट के द्वारा सभी नए व्हीकल का स्टार रेटिंग दिया जाता है| इसका उद्देश्य यह है कि यदि आप नई गाड़ी खरीदने जाते हैं तब उस गाड़ी की स्टार रेटिंग देखकर एक उचित निर्णय ले सके|

Also Read  Tata Motors Introducing New Altroz facelift 2025

इस नियम को भारत सरकार ने 1 अक्टूबर 2023 से लागू किया था और इसकी एक खास बात यह है कि यह नियम उन गाड़ियों में लागू नहीं होता है जिसमें 8 से अधिक सीट होती है या फिर उसे गाड़ी का वजन 3500 किलोग्राम से अधिक होता है| एनसीएपी टेस्ट में दो प्रकार के टेस्ट किए जाते हैं| एक एडल्ट सेफ्टी टेस्ट और दूसरा चाइल्ड सेफ्टी टेस्ट| इन दोनों टेस्ट के आधार पर, किसी भी नई गाड़ी को स्टार रेटिंग दी जाती है|

TATA Harrier EV

टाटा मोटर्स कंपनी ने 3 जून को भारतीय बाजार में MidSize इलेक्ट्रिक एक्सयूवी को लांच किया था| यह एक बार के फुल चार्ज में 622 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है| इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिकल व्हीकल में दो बैट्री पैक उपलब्ध है| एक 65 Kwh और दूसरा 75 Kwh बैट्री पैक इसमें दिया गया है|

TATA Harrier EV

TATA Harrier EV को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया था| यह वेरिएंट इस प्रकार है- एडवेंचर, फीयरलेस और एंपावर्ड| इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में All Wheel Drive Option के साथ ऑफ रोडिंग मोड्स भी दिए गए हैं| इसमें 360 डिग्री कैमरा के साथ ऑफ रोडिंग के तीन मोड दिए हैं| यह तीन मोड इस प्रकार है – ट्रांसपेरेंट मोड, बूस्ट मोड और रॉक क्रॉल मोड

साथ ही टाटा मोटर्स की इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग दिए गए हैं| इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 21.49 लाख है| इसके अलावा टाटा हैरियर की इस गाड़ी में कई सारे फीचर और स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं|

अंतिम शब्द

यदि आप एक मिड साइज एक्सयूवी खरीदना चाहते हो तो टाटा मोटर्स की यह Electric Car सबसे बेहतरीन ऑप्शन होगा| क्योंकि इस गाड़ी का भारत एनसीएपी का स्टार रेटिंग महिंद्रा की XEV 9e के बराबर है| साथ ही इसके जबरदस्त फीचर्स और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर आपको काफी आकर्षित करेंगे|

Also Read  "Did Warren Buffett Buy Tesla for $1 Trillion? The Shocking April Fool’s Day Hoax Explained!"

यदि आप भी नई गाड़ी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं| कि आप लोग महिंद्रा की XEV 9E की खरीदना चाहोगे या फिर टाटा मोटर्स की Harrier इलेक्ट्रिकल व्हीकल|

Leave a Comment