न अंबानी, न अडानी: जानें योहान पूनावाला की रोल्स रॉयस करो की कहानी

जब लक्जरी कारों की बात होती है, तो रोल्स रॉयस का नाम सबसे पहले आता है। इसकी गाड़ियां विश्वभर में अपनी बेहतरीन डिजाइन, प्रदर्शन और अनूठे अनुभव के लिए मशहूर हैं। भारत में भी रोल्स रॉयस का एक अलग ही आकर्षण है। आप सोच रहे होंगे कि अंबानी, अडानी या टाटा के पास सबसे ज्यादा रोल्स रॉयस हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। भारत में सबसे ज्यादा रोल्स रॉयस कारों का मालिकाना हक योहान पूनावाला के पास है।

योहान पूनावाला: रोल्स रॉयस के जुनूनी शौकीन

योहान पूनावाला भारत के प्रमुख कार कलेक्टर्स में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने रोल्स रॉयस फैंटम VIII एक्सटेंडेड व्हीलबेस (EWB) को अपने संग्रह में शामिल किया है। इस कार का बोहेमियन रेड एक्सटीरियर और सॉलिड गोल्ड स्पिरिट ऑफ एक्स्टसी हुड आभूषण इसे खास बनाते हैं। इसके अलावा, कस्टमाइज्ड “P” प्रतीक उनके व्यक्तिगत पहचान को दर्शाता है।

इसे भी पड़े

इस कार की कीमत इतनी ज्यादा है कि यह भारत की सबसे महंगी कार बन सकती है। यह 6.75-लीटर V12 ट्विन-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 571 बीएचपी और 900 एनएम टॉर्क देती है।

Yohan Poonawalla Red Luxury Car
Yohan Poonawalla Red Luxury Car

पूनावाला का शानदार कार कलेक्शन

योहान पूनावाला का कार संग्रह किसी सपने से कम नहीं है। उनके बेड़े में 22 से ज्यादा रोल्स रॉयस कारें शामिल हैं। इनमें आधुनिक और विंटेज दोनों मॉडल शामिल हैं। खास तौर पर, उनकी रोल्स रॉयस स्पेक्ट्रे इलेक्ट्रिक कूप 102 kWh बैटरी से लैस है, जो 530 किमी की रेंज देती है।

Also Read  500km की रेंज वाली Tata Sierra EV, सबसे एडवांस फीचर्स और स्टाइलिश लुक के साथ लॉन्च को तैयार

इसके अलावा, उनके पास रोल्स रॉयस फैंटम VII, फैंटम ड्रॉपहेड कन्वर्टिबल और कई अन्य शानदार मॉडल भी हैं। इन कारों की डिजाइन, परफॉर्मेंस और एक्सक्लूसिविटी इन्हें पूनावाला के संग्रह का अनमोल हिस्सा बनाती हैं।

भारत में रोल्स रॉयस का बेताज बादशाह

योहान पूनावाला का नाम भारत में रोल्स रॉयस के सबसे बड़े कलेक्टर के रूप में जाना जाता है। उनकी गाड़ियों का संग्रह उनकी बेहतरीन पसंद और लक्जरी के प्रति जुनून को दर्शाता है। जहां एक ओर अंबानी और अडानी जैसे नाम अपनी समृद्धि के लिए जाने जाते हैं, वहीं पूनावाला अपनी अनूठी कारों के लिए चर्चित हैं। रोल्स रॉयस के प्रति उनका प्यार और उनके कलेक्शन का विस्तार उन्हें एक खास पहचान देता है।


यदि आपको यह लेख उपयोगी लगा है तो आपको यह अन्य लेख अवश्य पसंद आएगा-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top